8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Auto Expo 2020: Batrixx ने पेश की 25 लाख की ई-बाइक, एक चार्जिंग में चलेगी 300 किलोमीटर

आपको बता दें कि ये एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार फुल चार्ज होकर पूरे 300 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Feb 08, 2020

Batrixx Showcased

Batrixx Showcased

नई दिल्ली: Auto Expo 2020 की शुरुआत 5 फरवरी से हो चुकी है जिसमें कई सारी कॉन्सेप्ट बाइक्स पेश की जा रही हैं, लेकिन इनमें से एक है बैट्रिक्स ( Batrixx ) की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक जो इस इवेंट में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको बता दें कि ये एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार फुल चार्ज होकर पूरे 300 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

Auto Expo 2020 : Mercedes Benz ने पेश किया Volocopter, दो लोगों को बिठाकर उड़ सकती है ये फ़्लाइंग कार

Battrixx की ये बाइक भारत में एक कॉन्सेप्ट बाइक की तरह पेश की गई है। इस बाइक की बैटरी फास्ट चार्ज से महज 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। यह एक यूरोपियन बाइक है।

भारत में इस बाइक को लॉन्च होने में अभी काफी समय लग सकता है लकिन यूरोपियन मार्केट में ये बाइक पहले से ही अवेलेबल है और इस बाइक की कीमत 25 लाख रुपये है। ये हाई परफॉर्मेंस बाइक है ऐसे में ये कई भारतीय बाइक्स से को टक्कर देने के लिए काफी है।

भारत में पहले से ही कई इलेक्ट्रिक बाइक्स मौजूद हैं लेकिन ये बाइक अगर भारत में आती है तो इससे पहले से मौजूद भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक को कड़ी टक्कर मिलेगी। इस बाइक को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 8 सेकंड का वक्त लगता है।

auto expo 2020 0 : भारत में तहलका मचाने को तैयार हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कंपनियों ने दिखाई इनकी झलक

कॉन्सेप्ट मॉडल देखने में किसी फ्यूचर बाइक जैसा दिखता है लेकिन इस बाइक का प्रोडक्शन वर्जन काफी अलग होगा जो देखने में काफी बेहतरीन होगा साथ ही इसे स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखाने के लिए भी इसमें कई सारे बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। Battrixx की इस बाइक में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प दिए गए हैं साथ ही इसके फ्रंट में Disc ब्रेक भी दिखाई दे रहा है। बाइक के बारे में ज्यादा जानकारियां नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में हम आपको आने वाले समय में इस बाइक के अन्य फीचर्स के बारे में अपडेट करेंगे।