
नई दिल्ली: हमारे देश में बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां शानदार ऑफर्स दे रही हैं। इसी के तहत सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया अपने कस्टमर्स के लिए एक बेहद खास ऑफर पेश किया है जिसमें कस्टमर्स एक चमचमाती कार जीत सकते हैं।
सुजुकी ने ये ऑफर अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। वेबसाइट के मुताबिक कंपनी की बाइक या स्कूटर खरीदने पर आप 22 कैरट गोल्ड सोने का सिक्का (1, 3 और 5 ग्राम के 22 कैरेट सपने के सिक्के) सुजुकी एक्सेस 125, सुजुकी Intruder या फिर बंपर ईनाम के रूप में एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट (पेट्रोल मॉडल) जीत सकते हैं।
ये हैं शर्ते- ये ऑफर्स सिर्फ 30 सितंबर 2019 तक ही लागू हैं। लेकिन शर्त के मुताबिक ये ऑफर सुजुकी के 250 सीसी तक के सभी दोपहिया वाहनों पर लागू किया गया है।
लकी ड्रॉ से होगा विनर का निर्णय-
कंपनी विनार का सेलेक्शन लकी ड्रा के माध्यम से करेगी। आपको बता दें कि ये ऑफर तमिलनाडु और पुडुचेरी को छेड़ पूरे देश में वैलिड है। ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Updated on:
13 Sept 2019 05:04 pm
Published on:
13 Sept 2019 05:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
