5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद सस्ती कीमत पर लॉन्च हुई Royal Enfield Classic 350 S, कीमत जानकर तुरंत खरीदेंगे आप

Royal Enfield Classic 350 S लॉन्च पहले से कम कीमत पर हुई लॉन्च फिलहाल मिलनाडु और केरल में ही मिलेगी ये बाइक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 Sep 2019, 3:28 PM IST

royal-enfield-classic-350-s_launch.jpg

नई दिल्ली: Royal Enfield ने अपनी नई बाइक Classic 350 S को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की खास बात ये है कि कंपनी ने इस बाइक को पहले से कम कीमत पर उतारा है । नई classic 350 s को 1.45 लाख रुपये की कीमत पर उतारा गया है। आपको मालूम हो कि इसका दाम स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से करीब 9 हजार रुपये कम है। कॉस्ट कटिंग के लिए कंपनी ने नई Classic 350 S में कई और बदलाव किए हैं।

एशिया के सबसे रईस आदमी मुकेश अंबानी ने खरीदी सेकेंड हैंड कार, जाने क्या है वजह

सबसे बड़ा बदलाव इसके एबीएस के साथ किया गया है। कंपनी ने इस बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया है। कीमत कम रखने के लिए इस बाइक में वील्ज और इंजन ब्लॉक को ब्लैक कलर में दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड क्लासिक 350 में इन जगहों पर क्रोम फिनिश है। इसके अलावा इस बाइक का स्टीकर भी काफी साधारण दिया है।

इंजन- नई क्लासिक 350 एस में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वाला 346cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 19.8hp का पावर और 28Nm टॉर्क जनरेट करता है।

‘Car of the year’ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं ये ‘Made in India’ कारें, नाम जानकर खुश हो जाएंगे आप

फिलहाल ये बाइक सिर्फ तमिलनाडु और केरल में मिलेगी और कंपनी ने ये भी नहीं बताया है कि पूरे देश में ये बाइक कब तक मिलना शुरू होगी।