2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंतजार खत्म ! तहलका मचाने आ गई Honda CB Hornet 200R, कीमत मात्र 1.26 लाख रुपए

200 cc में Honda Motocorp की एँट्री Honda CB Hornet 200R को लॉन्च 1.26 लाख रूपए की कीमत पर लॉन्च हुई बाइक 6 साल की वारंटी की कंपनी दे रही है सुविधा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Aug 2020, 4:10 PM IST

Honda CB Hornet 200R

Honda CB Hornet 200R

नई दिल्ली : आखिरकार होंडा मोटरसाइकिल्स ( Honda Motorcycles ) ने भारत में 200 CC सेगमेंट में Honda CB Hornet 200R को लॉन्च कर दिया। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 200 cc में होंडा ने अभी तक कोई बाइक नहीं उतारी है, इस बाइक के लॉन्च के साथ कंपनी 200 cc बाइक सेगमेंट में कदम रखने वाली है। होंडा ने पिछले साल ही भारत में सीबीएफ 190आर के पेटेंट के लिए आवेदन दिया है । Honda CB Hornet 200R को कंपनी ने 1.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है।

लॉन्चिंग से पहले डीलरशिप पर दिखी Kia Sonnet, बुकिंग और माइलेज के मामले में बना चुकी है रिकॉर्ड

बाइक की बात करें तो ये बाइक Honda CB Hornet 160R का बड़ा वेरिएंट है और कंपनी सितंबर महीने से इस बाइक की बिक्री भी शुरू करने वाली है। लुक्स की बात करें तो ये काफी स्पोर्टी दिखती है। होंडा हॉर्नेट 2.0 में सभी तरफ एलईडी लाइटिंग दी गयी है जिसमें नई एलईडी हेडलैंप, नए एलईडी विन्कर्स तथा एक्स आकार की एलईडी टेल लैंप दी गयी है।
इसके स्पोर्टी डिजाईन को और निखारने के लिए छोटा मफलर व स्पोर्टी नया अलॉय व्हील डिजाईन दिया गया है। इसमें सील चेन भी दिया गया है जिस वजह से बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती तथा मेटेनेंस खर्च भी कम पड़ता है।

इंजन और पॉवर - Honda CB Hornet 200R में 184 CC का फ्यूल इंजेक्टेड, होंडा ईको तकनीक वाला इंजन लगाया गया है, जो 17 BHP का पॉवर व 16।1 NM का टार्क प्रदान करता है। इसमें 5 गियरबॉक्स क्गायाए गये गये हैं तथा शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिक स्टार्ट तकनीक दी गयी है।

इसके अलावा इस बाइक में नई हॉर्नेट 2.0 में सामने 110 मिमी का तथा पीछे 140 मिमी का टायर लगाया गया है।

मिलेगी क6 साल की वारंटी- कंपनी इस बाइक में 6 साल की वारंटी प्रदान कर रही है जिसमें 3 साल स्टैण्डर्ड तथा 3 साल का वैकल्पिक एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इसका वजन 142 किलोग्राम रखा गया है तथा 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

ब्रेक्स के लिए नई हॉर्नेट 2.0 में डुअल पेटल disc brake दिया गया है, इसके साथ सिंगल चैनल एबीएस भी जोड़ा गया है। संस्पेंसन के लिए सामने अपसाइड डाउन फोर्क दिया गया है जिसे गोल्डन रंग में रखा गया है, पीछे मोनोशॉक ओब्जर्बर लगाया गया है।