
Honda CB300R या Interceptor 650 कौन सी मोटरसाइकिल खरीदना होगा फायदे का सौदा, जानें यहां
नई दिल्ली: मोटरसाइकिल चलाने वाले हर इंसान को बुलेट की बाइक्स अट्रैक्ट करती है। रेट्रो डिजाइन वाली ये बाइक्स दूर से ही बाइकर के आने का संदेश दे देती हैं। लेकिन क्या रॉयल एनफील्ड बाइक्स का मार्केट में कोई कंप्टीशन ही नहीं है। जी नहीं, अभी हाल ही में होंडा मोटरसाइकिल ने अपनी ऑल न्यू बाइक सीबी300आर को भारतीय बाजार में पेश किया। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 2.41 लाख रुपए है। इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से है। तो चलिए आज हम इन दोनो बाइक्स का कंपैरिजन कर देखते हैं कि इनमें से कौन सी बाइक खरीदना कस्टमर के लिए फायदेमंद होगा।
इंजन- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 में कंपनी ने ऑल न्यू एयर कूल्ड, 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन दिया है। यह 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी का पावर और 5,250 आरपीएम पर 52Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जबकि होंडा सीबी300आर ( HONDA CB300 R) में 286 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 8 हजार आरपीएम पर 30.9 बीएचपी का पावर और 7,500 आरपीएम पर 27.5Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। दोनों बाइक्स 6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस हैं।
बेशक इंजन के मामले में बुलेट की इंटरसेप्टर बाजी मारती नजर आती है।
लुक्स और डिजाइन-
6 कलर ऑप्शन में मिलने वाली रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 कंपनी की पावरफुल बाइक है, इसे मॉडर्न क्लासिक के साथ सिंपल लुक दिया गया है।
होंडा सीबी300आर को भी रेट्रो स्टाइल दिया गया है। रेट्रो स्टाइल राउंड एलईडी हेडलैंप है जिसके ऊपर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में स्पीड, इंजन आरुपीएम, फ्यूल लेवल, गियर पोजीशन इंडिकेटर भी है। सीबी300आर को कूल लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें फ्लैट एल्यूमिनियम हैंडलबार है, जो इस बाइक को काफी स्पोर्टी फीलिंग देता है।
कीमत-जहां होंडा ने अपनी बाइक को 2.41 लाख की शुरूआती कीमत पर उतारा है वहीं बुलेट की ये बाइक 2.50 लाख की कीमत में मिलती है। दोनो बाइक्स की कीमत में मात्र 9000 रूपए का अंतर है । इसीलिए अब फैसला आपको करना है कि आप कौन सी बाइक लेना पसंद करेंगे।
Published on:
23 Mar 2019 11:58 am

बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
