नई दिल्ली: कार या बाइक चलाते समय फोन पर बात करना खतरनाक होता है और कई बार ऐसा करने की वजह से लोग खतरनाक एक्सीडेंट के शिकार हो जाते हैं। कई बार तो लोग रेड लाइट पर भी ट्रैफिक में हेलमेट उतारकर फोन कॉल रिसीव करते हैं, जो कि सरासर गलत और असुरक्षित है। इसीलिए इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए Steelbird ने एक ऐसा हेल्मेट लॉन्च किया है जो न सिर्फ आपको राइड के दौरान सेफ्टी देगा बल्कि आप इसे लगाकर अपने फोन को बिना टच किये कॉल भी रिसीव कर पाएंगे।