4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kawasaki की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का उत्पादन हुआ बंद, जानें कब लॉन्च होगी

बंद हुआ कावासाकी निंजा का उत्पादन नए अवतार में आ सकती है नजर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 28 Dec 2019, 4:38 PM IST

Kawasaki ninja 300

Kawasaki ninja 300

नई दिल्ली :Kawasaki की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Kawasaki Ninza 300 का प्रोडक्शन कंपनी ने बंद कर दिया है। दरअसल कंपनी अगले साल इस बाइक का bs6 नॉर्म्स वाला अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करने वाली है इसी के चजलते वर्तमान में मिलने वाली बाइक का उत्पादन फिलहाल रोक दिया गया है। अगले साल 1 अप्रैल के बाद ही निंजा के बीएस-6 मॉडल को भारत में पेश करेगी। इस बाइक को अगस्त या सितंबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

खबर यह भी है कि निंजा 300 सीसी को बंद कर 400 सीसी बीएस-6 के ज्यादा पॉवरफुल बाइक को लॉन्च किया जा सकता है।

पॉवरफुल इंजन और शानदार फीचर्स से लैस है Kawasaki Z H2, कंपनी ने दिखाई पहली झलक

इंजन और पॉवर-कावासाकी निंजा 300 एक स्पोर्ट्स बाइक है। इस बाइक में 296 सीसी का लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन लगाया गया है। यह बाइक 10,000 आरपीएम पर 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करती है। निंजा 300 की टॉप स्पीड 192 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

कीमत- निंजा 300 की कीमत 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

नए रंग में नजर आएगी Kawasaki Ninza 400, वीडियो में देखें पूरी झलक