4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉवरफुल इंजन और शानदार फीचर्स से लैस है Kawasaki Z H2, कंपनी ने दिखाई पहली झलक

भारतीय बाजार में इस शानदार स्ट्रीटफाइटर नेकेड बाइक को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होगी ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 24 Oct 2019, 11:38 AM IST

kawasaki-z-h2.jpg

kawasaki

नई दिल्ली: Kawasaki ने जापान में चल रहे Tokyo Motor Show में अपनी फ्लैगशिप स्ट्रीटफाइटर नेकेड बाइक Kawasaki Z H2 की पहली झलक दिखाई। कावासाकी की नई बाइक Ninza H2 से इंस्पायर्ड है।

इंजन- कावासाकी ने इस बाइक में 998cc सुपरचार्ज्ड इंजन दिया है, जो 200hp का पावर और 137Nm टॉर्क जेनरेट करता है। जेड एच2 में इंजन को बेहतर लो और मिड रेंज टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है।

Bajaj Chetak और Ather 450 में जानें कौन है बेहतर, खरीदने से पहले पढ़ें कंपैरिजन

मिलेंगे 4 राइडिंग मोड- कावासाकी जेड एच2 में स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर जैसे 4 राइडिंग मोड दिए गए हैं। बाइक में 3 पावर मोड- फुल (200hp), मिड (148hp) और लो (98hp) भी हैं, जिन्हें राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेक्ट कर सकता है। इसके अलावा बाइक में 6-ऐक्सिस आईएमयू, लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और क्रूज कंट्रोल दिए गए हैं।

ये हैं भारत के सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर, आपको कौन सा है पसंद

लुक और डिजाइन- लुक्स की बात करें तो इस बाइक का लुक काफी शार्प और अग्रेसिव है। बाइक में दिए गए फ्लैट हैंडलबार, लो-माउंटेड एलईडी हेडलाइट, मस्क्युलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स और ग्रीन कलर में एक्सपोज्ड ट्रेलिस फ्रेम सेक्शन इसे बेहद शानदार बनाता है। पीछे की तरफ इस बाइक में भी बाकी कावासाकी जेड सीरीज की तरह सिग्नेचर इंटीग्रेटेड Z-पैटर्न एलईडी टेल-लैम्प दिया गया है।

लॉन्च- भारतीय बाजार में इस शानदार स्ट्रीटफाइटर नेकेड बाइक को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होगी । कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

santro का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, कीमत 5.17 लाख रुपए