4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

santro का स्पेशल एडीशन हुआ लॉन्च, कीमत 5.17 लाख रुपए

कंपनी ने इस स्पेशल एडीशन कार की कीमत 5.17 लाख रूपए रखी गई है। देशभर के शोरूम में सैंट्रो स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू कर दी गयी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 24 Oct 2019, 11:13 AM IST

santro_spl.jpg

नई दिल्ली: hyundai ने 2018 में santro को रीलॉन्च किया था। इस कार की वापसी होने पर लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था अब कंपनी ने इस कार की एनीवर्सिरी सेलीब्रेट करने के लिए इस का स्पेशल एनीवर्सिरी एडीशन मार्केट में उतारा है। स्पेशल एडिशन मॉडल कार के Sportz वेरियंट पर आधारित है। कंपनी ने इस स्पेशल एडीशन कार की कीमत 5.17 लाख रूपए रखी गई है। देशभर के शोरूम में सैंट्रो स्पेशल एडिशन की बुकिंग शुरू कर दी गयी है तथा जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जायेगी।

ये हैं भारत के सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर, आपको कौन सा है पसंद

2 वेरिएंट्स में होगी पेश-

हुंडई सैंट्रो स्पेशल एडिशन को दो वैरिएंट मैन्युअल व ऑटोमैटिक वेरिएंट में लाया गया है तथा इसके ऑटोमेटिक वैरिएंट की कीमत 5.74 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गयी है।

2 कलर्स में मिलेगी कार-

ये कार फिलहाल पोलर वाइट व एक्वा टील जैसे 2 कलर्स में मिलेगी। ऐक्वा टील कलर का ऑप्शन अभी तक कंपनी की सिर्फ ग्रैंड आई10 नियोस में मिलता था।

Tvs motosoul festival 2019 में कंपनी में हुआ बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

इन बदलावों के साथ हुई है पेश-

हुंडई सैंट्रो स्पेशल एडिशन में कंपनी ने कई सारे बदलाव किये हैं। इसके ओआरवीएम व डोर हैंडल को ब्लैक रंग में रखा गया है तथा रूफ रेल को ग्लॉसी ब्लैक रंग दिया गया है। सैंट्रो स्पेशल एडिशन में व्हील कवर को गनमेटल ग्रे रंग दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में क्रोम एक्सेंट का प्रयोग किया गया है तथा बॉडी साइड मॉल्डिंग भी दिया गया है। इसके लिड में एनिवर्सरी एडिशन का लोगो दिया गया है।

सस्ती Santro या बेहतरीन माइलेज वाली Tata Tiago, कौन सी कार खरीदेंगें आप

इंजन- इंजन की बात करें तो इस कार के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। कार में 1.1 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, यह इंजन 68 बीएचपी का पॉवर व 99 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल के साथ एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।