
नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैटबैक सेगमेंट कारें सबसे ज्यादा पापुलर है। आम आदमी इन्ही कारों को सबसे ज्यादा खरीदता है। यही वजह है कि कंपनियां इस सेगमेंट के लिए लगातार कारें बनाती हैं। इस सेगमेंट में Hyundai की Santro और टाटा की Tiago एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। लेकिन एक मिडिल क्लास इंसान जब गाड़ी खरीदता है तो वो कार के लुक्स और डिजाइन से लेकर माइलेज और परफार्मेंस सबकुछ देखता है। ऐसे में इन दोनों में से कौन सी कार आपके लिए पैसा वसूल साबित हो सकती है जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल जिसमें हम इन दोनों कारों को विभिन्न पैमानों पर कंपेयर कर रहे हैं।
पॉवर और इंजन- टाटा टिआगो में 1.2-litre का इंजन दिया गया है, जो कि 6 हजार Rpm पर 85 Ps की पावर और 1800-3000 Rpm पर 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि Hyundai Santro में 1.1-litre इंजन लगा है, जो कि 69 Ps की पावर और 10.1 kg.m का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात करें तो tiago में 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन में है। वहीं हुंडई ट्रांसमिशन की बात की जाए तो इसमें 5 सीटर कार 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
माइलेज-टिआगो में 23.84kmpl माइलेज देने की क्षमता है। वहीं सैंट्रो का ऐवरेज 20.3kmpl क्लेम किया गया है।
कीमत- सैंट्रो का प्राइस 4.15 लाख से 5.68 लाख रुपये के बीच है और टाटा टिआगो की एक्स-शोरूम कीमत 4.40 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6,70,000 रुपये तक जाती है।
Updated on:
23 Oct 2019, 5:40 PM IST
Published on:
23 Oct 2019, 5:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.