
नई दिल्ली: Mavox हेल्मेट्स ने बाइकर्स के लिए हेलमेट की नई रेंज मार्केट में लॉन्च की है । सबसे खास बात ये है कि ये हेलमेट 1000 रुपए की कीमत में मिल जाते हैं। कंपनी ने मोटरसाइकिल और स्कूटर हेल्मेट्स की अपनी नई रेंज ‘HULL’ पेश की है और इसकी कीमत 895 रुपये रखी है।
नया मोटर व्हीकल (एमेंडमेंट) ऐक्ट, 2019 लागू होने से यातायात उल्लंघनों के लिए जुर्माने में भारी तेजी आई है जिससे देश में हेल्मेट की मांग लगभग दोगुनी हो गई है। बाजार में अचानक तेजी से बढ़ी किफायती ISI प्रमाणित हेल्मेट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने ये नई रेंज ल़ॉन्च की है।
सेफ्टी एन्श्योर करने के लिए कंपनी ने hull सीरीज हेलमेट्स को बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी और उपकरणों का इस्तेमाल किया है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष्मान मेहता ने इस घोषणा के अवसर पर कहा, कि अपनी ‘एचयूएल सीरीज’ के साथ हम उन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए अपेक्षित संतुष्टि प्रदान करना चाहते हैं जो सुरक्षित, स्टाइलिश हेल्मेट तलाश रहे हैं।"
Updated on:
06 Nov 2019 06:22 pm
Published on:
06 Nov 2019 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
