4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Royal Enfield 650 Twins BS6 मार्केट में लॉन्च जानें कितनी है कीमत

बीएस 6 कम्प्लायंट ट्विन 650 की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोत्तरी बीएस 6 इंटरसेप्टर 650 की कीमत 2.65 लाख रुपये से शुरू होती है कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की कीमत 2.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 28 Jan 2020, 11:20 AM IST

Royal Enfield 650 Twins BS6

Royal Enfield 650 Twins BS6

नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड ने 2020 कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 ( Royal Enfield 650 Interceptor ) बीएस 6 इंजन के साथ मार्केट में लॉन्च कर दिया ( Royal Enfield 650 Launch ) है। आपको बता दें कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में नॉर्मल BS4 इंजन को BS6 इंजन से अपडेट करने के लिए 1 अप्रैल 2020 की डेडलाइन तय की गई है जो अब काफी नज़दीक है। इस डेडलाइन के हिसाब से ज्यादातर सभी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करना शुरू भी कर दिया है ऐसे में रॉयल एनफील्ड ( BS6 Royal Enfield Bikes ) भी अपनी पॉपुलर बाइक को अपडेट कर रही है।

Auto Expo 2020 में पेश होगी Hyundai Grand i10 Nios 1.0, ये हो सकते हैं फीचर्स

आपको बता दें कि जो बाद के लिए 2.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), और पूर्व के लिए 2.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर है। इस अपडेट के कारण निवर्तमान बीएस 4 मॉडल की तुलना में लगभग 10,000 रुपये की कीमत बढ़ गई है।

इंजन और पावर

इन दोनों ही बाइक्स में 649 सीसी का पैरलल-ट्विन, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो बीएस 6 नियमों का अनुपालन करेगा।के यह इंजन इंजन 7,250 आरपीएम पर 47 एचपी की मैक्सिमम पावर और 5,250 आरपीएम पर 52 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

आपको बता दें कि मेट्रो सिटीज़ में जल्द ही इन बाइक्स की बुकिंग शुरू की जाने वाली है और इसे बुक करने के लिए आपको 10,000 रुपये का बुकिंग अमाउंट देना पड़ेगा।

आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अब तक अपने प्रोडक्ट्स ( BS6 Royal Enfield Bikes ) में से कुल 4 बाइक्स को BS6 इंजन से अपडेट कर दिया है। दरअसल कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 बीएस-6 बाइक्स ( BS6 Royal Enfield 650 Twins ) से पहले कंपनी कुछ समय पहले क्लासिक 350 और हिमालयन के बीएस 6 वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।

Budget 2020 : ऑटोमोबाइल सेक्टर में जान फूंक सकती हैं बजट 2020 की ये घोषणाएं

कीमत

कीमत की बात करें तो Royal Enfield BS6 Interceptor 650 की कीमत 2.65 लाख और Continental GT 650 की कीमत 2.80 लाख रुपये रखी गई है। पुरानी बाइक्स की तुलना में इन बाइक्स की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है ( Royal Enfield Bikes in India ) ।