4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Steelbird का ये हेलमेट है बेहद खास कार वालों को भी देगा सेफ्टी

सबसे बड़ी बात ये है कि यूनीक होने के बावजूद इस हेलमेट की कीमत आम आदमी की पहुंच में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Feb 2020, 4:48 PM IST

sb 51 rally mat

sb 51 rally mat

नई दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी हेलमेट कंपनी Steelbird का SB-51 रैली नाम का हेलमेट सिर्फ बाइक राइडर्स ही नहीं बल्कि कार ड्राइवर्स भी लगा पाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि यूनीक होने के बावजूद इस हेलमेट की कीमत आम आदमी की पहुंच में है। SB-51 रैली हेलमेट के नॉन पेंटेड फिनिश वाले हेलमेट की कीमत 1,399 रुपये है जबकि पेंटेड वेरिएंट हेलमेट की कीमत 1,599 रुपये है।

BS6 इंजन के साथ लॉन्च होंगी volvo की कारें, कीमत में नहीं होगा इजाफा ऑफर सिर्फ मार्च तक

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि ये हेलमेट रैली से इंस्पायर है। इस हेलमेट का उपयोग कार रैलियों ( car rally ) के लिए खास तौर पर किया जा सकता है। इस हेलमेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक एक्सटेंडेड माउथगार्ड है जो ब्लूटूथ ( Bluetooth ) डिवाइस के माइक्रोफोन के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।

स्टीलबर्ड के प्रवक्ता का कहना है कि एक्सटेंडेड माउथगार्ड हाई क्वालिटी वॉयस प्रदान करने में मदद करता है क्योंकि ब्लूटूथ डिवाइस की वजह से माइक्रोफोन पर हवा का दबाव नहीं पड़ता है।

पहली बार हाईवे पर कर रहे हैं ड्राइविंग तो इन बातों का रखें ध्यान

नाइट्रोजन एयर भराने से टायर ही नही आपकी जेब को भी होगा फायदा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

अब बात करते हैं डिजाइन की। हेलमेट ( Helmet ) कॉम्पैक्ट डिजाइन में मिलेगा और इसे इटली में तैयार किया गया है। SB-51 में प्रीमियम रिप्लेसेबल इंटीरियर्स प्रदान करता है जो कि सवार के आराम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। SB-51 हेलमेट एक कार्बन फाइबर सरफेस फिनिश में मिलता है जो केवल गैर-पेंटेड वेरिएंट में उपलब्ध है। कार्बन फाइबर सरफेस लाल, सफेद और काले रंग में उपलब्ध करवाया गया है। मैट और ग्लॉसी फिनिश में बैटल ग्रीन, हॉट पिंक, मिडनाइट ब्लैक, डेजर्ट स्टॉर्म, मरून, मून येलो, रॉयल ब्राउन जैसे कलर वेरिएंट मिलेंगे ।