
volvo car
नई दिल्ली: अप्रैल 2020 से bs6 नार्म्स लागू हो रहे हैं ऐसे में सभी कंपनियां अपनी कारों को अपग्रेड कर रही है लेकिन कारों को अपग्रेड करने के साथ ही कारों की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है । अह volvo अपने ग्राहको के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। कस्टमर्स को Volvo की BS6 वेरिएंट वाली कारें खरीदने का मौका मिल रहा है वो भी BS4 की कीमतों पर। हालांकि, अप्रैल महीने में कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर देगी और डिलीवरी भी अप्रैल के बाद ही शुरू होगी।भारतीय बाजार में इस वक्त Volvo रेंज XC40 (सिर्फ पेट्रोल), XC60 और XC90 SUV के अलावा V90 क्रॉस कंट्री एस्टेट और S90 सेडान के साथ उपलब्ध है। Volvo ने यह भी घोषणा की है कि वह नए उत्सर्जन मानकों के साथ उनके मॉडल्स के पावर आउटपुट में कोई बदलाव नहीं होगा।
वोल्वो कार्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर चार्ल्स फ्रंप ने कहा कि BS IV से BS VI में जाना चुनौतीपूर्ण है, स्पेशली अगर 2019 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के प्रदर्शन को देखते हुए । BS VI ट्रांजिशन के लिए अप्रैल 2020 की डेडलाइन से पहले ही हमारे BS IV से BS VI पर सुचारू रूप से शिफ्ट होने के लिए मुझे अपनी टीम और पार्टनर्स पर गर्व है।
इसलिए नहीं बढ़ेगी कीमत- कंपनी के अधिकारी का कहना है कि कस्टमर्स ईको फ्रेंडली BS VI Volvo कार खरीद सकें, इसके लिए हम हमारी BS VI सर्टिफाइड कारों की कीमत में 31 मार्च 2020 तक कोई बढ़ोत्तरी नहीं कर रहे हैं।
Updated on:
11 Feb 2020, 4:14 PM IST
Published on:
11 Feb 2020, 4:11 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.