
Cheap Sports Bikes
नई दिल्ली: आजकल युवाओं को स्पोर्ट्स बाइक काफी पसंद आ रही हैं, दरअसल ये बाइक्स बेहद ही फास्ट होती हैं साथ ही इनकी स्टाइलिंग भी जबरदस्त होती है। स्पोर्ट्स बाइक की कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम आपको भारत में बिकने वाली कुछ पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही किफायती दाम में अवेलेबल हैं और ये बाइक हर बजट रेंज में आसानी से फिट हो जाती हैं।
TVS Apache RTR 160 4V
इस नेकेड बाइक में 159.7cc का इंजन है। यह इंजन दो ऑप्शन- कॉर्ब्युरेटर और फ्यूल इंजेक्शन में उपलब्ध है। कॉर्ब्युरेटर वर्जन में यह 16.5hp का पावर और फ्यूल इंजेक्शन वेरियंट में 16.8hp का पावर जनरेट करता है। स्टाइलिश लुक वाली इस बाइक की कीमत 83,145 रुपये से 99,101 रुपये के बीच है।
TVS Apache 180
टीवीएस की इस पॉपुलर बाइक में 177.4 cc का इंजन दिया गया है, जो 16.62 bhp का पावर और 15.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। अपाचे 180 के नॉन-बीएस मॉडल की कीमत 85,261 रुपये और एबीएस वाले मॉडल की कीमत 91,291 रुपये है।
Honda CB Hornet 160R
शार्प और बोल्ड लुक वाली इस बाइक में एलईडी हेडलाइट और डिजिटल कंसोल हैं। इसमें 162.7cc, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 15.09hp का पावर और 14.5Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक सीबीएस और एबीएस दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 86,500 रुपये है।
Suzuki Gixxer
सुजुकी की इस नेकेड बाइक में 154.9 cc का इंजन है, जो 14.8 bhp का पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक एबीएस से लैस है। इसके रियर Disc ब्रेक वेरियंट की कीमत 81,550 और ABS वाले वेरियंट की कीमत 88,941 रुपये है।
Published on:
16 Feb 2020 04:53 pm

बड़ी खबरें
View Allबाइक रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
