आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक की जगह वेबसाइट पर 200सीसी वाली बाइक्स को फ्लैगशिप रेंज के रूप में दिखाया है। यह बाइक दो वेरिएंट- करिज्मा और करिज्मा जेडएमआर नाम से उपलब्ध थी। इनमें 223cc का इंजन दिया गया है, जो 8,000 rpm पर 20 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 19.7 Nm जेनरेट करता है। जेडएमआर वेरियंट में फ्यूल-इंजेक्टेड टेक्नॉलजी दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड करिज्मा में कार्ब्युरेटर सिस्टम है।