4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई BS6 Hero Splendor Plus, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है। बीएस4 वाहनों की डेडलाइन को देखते हुए कंपनी ने अब इसका बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 15 Feb 2020, 4:08 PM IST

 BS6 Hero Splendor Plus

BS6 Hero Splendor Plus

नई दिल्ली: Hero MotoCorp की पॉपुलर मोटरसाइकल Hero Splendor Plus का बीएस6 मॉडल भारत में लॉन्च कर लॉन्च कर दिया। भारत में इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है। बीएस4 वाहनों की डेडलाइन को देखते हुए कंपनी ने अब इसका बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया है।

आपको बता दें कि स्प्लेंडर प्लस ही नहीं बल्कि कंपनी Destini 125 और Maestro Edge 125 स्कूटर्स को भी बीएस6 में अपग्रेड कर चुकी है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले तीनों अपडेटेड टू-वीलर्स की कीमत बढ़ गई है। BS6 Hero Splendor Plus की कीमत 59,600 रुपये, Hero Destini 125 BS6 की 64,310 रुपये और Maestro Edge 125 BS6 की कीमत 67,950 रुपये है।

आपको बता दें कि बीएस6 स्प्लेंडर की कीमत में 7,100 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। बीएस6 हीरो स्प्लेंडर की स्टाइलिंग बीएस4 मॉडल की तरह ही है। हालांकि, बाइक नए डेकल्स और नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में आई है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर इंजन चेक लाइट भी दी गई है। बीएस6 स्प्लेंडर प्लस तीन वेरियंट- अलॉय वील के साथ किक, अलाय वील के साथ सेल्फ और i3S व अलॉय वील के साथ सेल्फ में उपलब्ध है।

इंजन और पावर

स्प्लेंडर प्लस में एक्ससेंस टेक्नॉलजी और फ्यूल-इंजेक्शन के साथ बीएस6 कम्प्लायंट 100cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8000 rpm पर 7.91 bhp का पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि, बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 में इंजन का पावर थोड़ा कम हो गया है। बीएस4 में इस इंजन का पावर 8.24 bhp है।