4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए बजट में एक दर्जन ट्रेनें होंगी बंद, जानें वजह

इसके तहत एेसी ट्रेनें, जिनकी 50 फीसदी से भी कम टिकटें बिक्री होती हैं, उन्हें बंद किया जाना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 7 Dec 2017, 11:59 AM IST

railway

विष्णु कुमार सोनी

बिलासपुर . बिलासपुर रेल मंडल में चलने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनें बंद हो सकती हैं, क्योंकि इन ट्रेनों के परिचालन से रेलवे को आमदनी कम और खर्च ज्यादा हो रहा है। निर्धारित से आधी आमदनी वाली इन ट्रेनों की सूची मंडल से जोन को भेज दी गई है। रेल मंत्रालय द्वारा खाली चलने वाली ट्रेनों की समीक्षा की जा रही है। इसके तहत एेसी ट्रेनें, जिनकी 50 फीसदी से भी कम टिकटें बिक्री होती हैं, उन्हें बंद किया जाना है। इसके लिए सभी रेलवे जोनों को पत्र लिखकर एेसी ट्रेनों की जानकारी मांगी गई है। बिलासपुर रेल मंडल में एेसी करीब एक दर्जन ट्रेनें चिन्हित की गई हैं। इसकी रिपोर्ट जोन कार्यालय को भेज दी गई है। दरअसल रेलवे ने एेसी ट्रेन, जिन्हें चलाया तो जा रहा है, लेकिन उसमें सवार होने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है, या फिर एेसी ट्रेनों में चलने वाले यात्री टिकट ही नहीं लेते। जबकि इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे को उतना ही खर्च और संसाधन लगता है, जितना कि दूसरी ट्रेनों में लगता है। इसलिए रेलवे को यह निर्णय लेना पड़ रहा है, कि एेसी ट्रेनों के परिचालन और उनसे होने वाली आय की समीक्षा की जाए। यदि यह घाटे का सौदा है तो फिर ऐसी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया जाए।

कटनी व रायगढ़ रूट की ट्रेनें ज्यादा : बिलासपुर मंडल ने एेसी एक दर्जन ट्रेनों की सूची जोन कार्यालय को सौंपी है। रेलवे सूत्रों की मानें तो यह ट्रेनें शार्ट रूट की हैं, जिनमें छोटे-छोटे स्टेशनों से यात्री चढ़ते हैं और उनमें टिकट की बिक्री न के बराबर होती है। यह ट्रेनें बिलासपुर से कटनी व रायगढ़ रूट की हैं। इसके अलावा चिरमिरी से कटनी लाइन की लोकल व पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं।
लोकल में नहीं चढ़ते टीटीई : लोकल और मेमू ट्रेनों में रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा नियमित टिकट निरीक्षकों की ड्यूटी भी नहीं लगाई जाती। इस वजह से भी इन ट्रेनों की टिकट बिक्री भी कम होती है। हालांकि विभागीय स्कॉट द्वारा समय-समय पर चेकिंग की जाती है। लेकिन कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्री इनमें बगैर टिकट के ही यात्रा करते हैं। विभाग ट्रेनों के हर स्टॉपेज से बिक्री टिकटों की जानकारी लेता है।
कम बिक्री वाली टे्रनों की मांगी गई है जानकारी : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत से कम टिकट बिक्री वाली ट्रेनों की जानकारी मांगी गई थी। मंडल से एेसी 12 ट्रेनों की सूची जोन ऑफिस को भेजी गई है, जिनकी टिकट बिक्री 50 प्रतिशत या उससे कम है।
रश्मि गौतम, सीनियर डीसीएम बिलासपुर रेल मंडल