CG 3rd Phase Voting 2024: छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों में तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। प्रदेश के बचे हुए 7 सीटों में मतदान हो रहा है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, सरगुजा सीट शामिल है। इन सीटों में कुल 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। लोग बड़ी उमग के साथ अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है।