22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / किसानों के लिए बड़ी सौगात! 60 करोड़ से बन रहा साथी बाजार, 5000 टन क्षमता का होगा कोल्ड स्टोरेज

किसानों के लिए बड़ी सौगात! 60 करोड़ से बन रहा साथी बाजार, 5000 टन क्षमता का होगा कोल्ड स्टोरेज

Swadeshi Mall: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में किसानों के लिए बाजार की नई व्यवस्था आकार ले रही है। भिलाई के रूआबांधा में करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से पांच एकड़ में देश का पहला ‘साथी बाजार’ यानी स्वदेशी मॉल विकसित किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 Nov 2026, 5:59 PM IST

Chhattisgarh News

किसानों के लिए बड़ी सौगात! (फोटो सोर्स- AI)

दुर्ग@हेमंत कपूर। Saathi Bazar: देश में किसानों के लिए बाजार की नई व्यवस्था की शुरुआत दुर्ग से होने जा रही है। खेतों में उपज तैयार करने से लेकर उसके भंडारण, प्रसंस्करण और बिक्री तक की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के लिए देश का पहला ‘साथी बाजार’ (स्वदेशी मॉल) भिलाई के रूआबांधा में आकार ले रहा है। करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से पांच एकड़ में विकसित हो रहा यह बाजार किसानों को अपनी उपज सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का मंच देगा। यहां किसान केवल फसल बेचने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उत्पादों की प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग के जरिए सीधे कारोबार से भी जुड़ सकेंगे।

पारंपरिक मंडी से अलग मॉडल

साथी बाजार का मॉडल पारंपरिक मंडी से अलग है। इसमें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), स्व-सहायता समूह और कृषि स्टार्टअप अपने उत्पाद सीधे बेच सकेंगे। बाजार में 154 तरह के कृषि उत्पादों की बिक्री प्रस्तावित है। बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से किसानों को अपनी उपज की बेहतर कीमत मिलेगी, वहीं आम उपभोक्ताओं को बाजार दर से 20 से &0 फीसद तक सस्ती दर पर शुद्ध सामग्री सुलभ हो सकेगी।

भंडारण से प्रोसेसिंग तक की सुविधा, टमाटर उत्पादकों को बड़ी राहत

परिसर की सबसे बड़ी विशेषता 5,000 मीट्रिक टन क्षमता वाला कोल्ड स्टोरेज और आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट है। आवक बढऩे पर टमाटर सहित अन्य जल्द खराब होने वाली फसलों के दाम गिर जाते हैं, जिससे किसानों को औने-पौने दाम पर उपज बेचनी पड़ती है।

किसानों को तकनीकी सलाह भी एग्रीमॉल, कृषक सहायता केंद्र और 10 हजार सदस्यों का लक्ष्य

बाजार परिसर में एग्रीमॉल भी स्थापित होगा, जहां उच्च गुणवत्ता वाले खाद व बीज मिलेंगे। कृषक सहायता केंद्र के माध्यम से किसानों को तकनीकी सलाह और किराए पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। दुर्ग श्री किसान उत्पादक संगठन की अगुवाई में संचालित होने वाले इस बाजार से 10 हजार सदस्य जोड़े जाएंगे, जिनमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी तय की गई है। प्रत्येक गांव से 20 सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

डॉ. योगेश सोनकर, अध्यक्ष (दुर्गश्री किसान उत्पादक संगठन, दुर्ग) के मुताबिक, साथी बाजार की स्थापना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इससे जोड़कर आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाना है। यह देश का पहला साथी बाजार होगा।