Traffic Rules: यातायात नियमों का उल्लंघन करने के बाद लंबे समय से ई-चालान का भुगतान नहीं करना अब वाहन मालिकों को भारी पड़ सकता है। दुर्ग यातायात पुलिस ने बकाया ई-चालान की वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत पिछले दो माह में करीब 22 हजार वाहन मालिकों को डाक के माध्यम से नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने को कहा गया है। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों की सूची परिवहन विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद संबंधित वाहनों का सर्विस रिकॉर्ड ब्लॉक कराने की कार्रवाई की जाएगी।