21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / Education News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, CSVTU को 18 करोड़ की सौगात

Education News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, CSVTU को 18 करोड़ की सौगात

Education News: तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए CSVTU को 18 करोड़ समेत 8 तकनीकी संस्थानों को 80 करोड़ रुपए की सहायता मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Nov 2026, 6:32 PM IST

CSVTU Bhilai News

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (Photo Patrika)

Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे, आधुनिक प्रयोगशालाओं और शोध (रिसर्च) गतिविधियों को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार की बहुविषयी शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में अनुसंधान सुधार योजना (मेरिट) के तहत प्रदेश के आठ प्रमुख संस्थानों का चयन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के इन संस्थानों को कुल 80 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू), भिलाई को मिली है, जिसे 18 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के पांच शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों (सीजीआईटी/जीईसी) और दो शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

बदलेगी पढ़ाई और शोध की तस्वीर

सीएसवीटीयू को मिलने वाली 18 करोड़ रुपए की राशि से विवि में उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत आधुनिक प्रयोगशालाओं के उन्नयन, डिजिटल शिक्षण प्रणाली के विस्तार, प्राध्यापकों के कौशल प्रशिक्षण और नवाचार आधारित शोध कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे प्रदेश भर के तकनीकी विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष प्रयोग और आधुनिक औद्योगिक तकनीक सीखने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

योजना में प्रदेश के कई संस्थान शामिल

रायपुर, बिलासपुर से बस्तर-सरगुजा तक के संस्थानों को लाभ योजना के तहत प्रदेश के सभी संभागों के प्रमुख शासकीय तकनीकी संस्थानों को शामिल किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, कवर्धा और जशपुर स्थित पांच शासकीय इंजीनियरिंग संस्थानों को 10-10 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। वहीं, प्रदेश के दो प्रतिष्ठित पॉलिटेक्निक संस्थानों उदय प्रसाद उदय शासकीय पॉलिटेक्निक (दुर्ग) और किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक (रायगढ़) को 6-6 करोड़ रुपए का अनुदान प्राप्त होगा।

किस संस्थान को कितनी सहायता

संस्थान सहायता राशि

सीएसवीटीयू, - 18 करोड़

सीजीआईटी रायपुर - 10 करोड़

सीजीआईटी, बिलासपुर - 10 करोड़

सीजीआईटी जगदलपुर - 10 करोड़

सीजीआईटी कवर्धा - 10 करोड़

सीजीआईटी जशपुर - 10 करोड़

शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग - 6 करोड़ रुपए

शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ - 6 करोड़ रुपए

कुल 80 करोड़