21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / AI Education: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, AI से पढ़ाएंगे प्रोफेसर, गूगल के साथ हुआ तैयार

AI Education: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, AI से पढ़ाएंगे प्रोफेसर, गूगल के साथ हुआ तैयार

AI Education in Chhattisgarh: कॉलेजों में अब AI आधारित पढ़ाई को बढ़ावा देने की तैयारी है। गूगल फॉर एजुकेशन के साथ रूंगटा यूनिवर्सिटी ने कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत प्रोफेसरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Nov 2026, 1:19 PM IST

AI Education in Chhattisgarh

कॉलेजों में AI से पढ़ाएंगे प्रोफेसर (Photo Patrika)

AI Education in Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी कॉलेजों के प्रोफेसर अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल में दक्ष होंगे। पढ़ाई, शोध, विद्यार्थियों के मूल्यांकन और कॉलेजों के रोजमर्रा के कार्यों में एआई का उपयोग बढ़ाकर उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने की पहल शुरू हो रही है। इसके लिए रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भिलाई 'गूगल फॉर एजुकेशन' के साथ मिलकर प्रदेश के शिक्षकों को एआई आधारित प्रशिक्षण देगी। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक से जोडऩा और कक्षा शिक्षण से लेकर शोध कार्यों तक इसके व्यावहारिक उपयोग के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 नवंबर को सुबह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में होगा। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और गूगल फॉर एजुकेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

रूंगटा को मिली जिम्मेदारी गूगल देगा सर्टिफिकेट

इस पहल में रूंगटा यूनिवर्सिटी समन्वय और क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगी। विवि ने ही उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण की संपूर्ण कार्ययोजना तैयार की है। प्रशिक्षण कार्यशालाएं लगभग तीन घंटे की होंगी, जबकि सेल्फ-पेस्ड पाठ्यक्रम 30 से 45 मिनट के मॉड्यूल में तैयार किए जाएंगे। प्रशिक्षण सामग्री और प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) की व्यवस्था गूगल की ओर से की जाएगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर भी बनाया जाएगा, जो आगे अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

क्या होगा एआई प्रशिक्षण से फायदा

प्रशिक्षण के जरिए कॉलेजों के शिक्षक एआई की मदद से पाठ्य सामग्री तैयार करने, विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक गतिविधियां बनाने, जटिल विषयों को सरल तरीके से समझाने और पढ़ाई को रोचक बनाने के तरीके सीखेंगे। इसके साथ ही शोध कार्यों में साहित्य समीक्षा, शोध सामग्री जुटाने, लेखन और मूल्यांकन में एआई के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को यह भी सिखाया जाएगा कि एआई का उपयोग करते तथ्यों की जांच, गोपनीयता और जिम्मेदार उपयोग का ध्यान कैसे रखा जाए।

इस तरह संचालित होगा प्रशिक्षण

उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से आगे बढ़ाए जा रहे इस कार्यक्रम की रूपरेखा में कार्यशालाओं के साथ-साथ स्वयं सीखने वाले (सेल्फ-पेस्ड) पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। प्रशिक्षण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। शिक्षकों के समूह तैयार कर प्रशिक्षण को व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर जोर रहेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के करीब 15 हजार प्रोफेसरों और शिक्षकों को एआई की ट्रेनिंग मिलेगी।