CG News: 19 वर्षीय यश का 9वीं में पढ़ने वाली क्षात्रा से संपर्क था। दोनों के बीच बातचीत थी। युवक को शंका थी कि नाबालिग किसी और से भी बातचीत करती है।
CG News: एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद युवक ने थाने में जाकर पुलिकर्मियों को इसकी जानकारी दी। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर कुछ समय पहले से प्रेमी को शक था कि लड़की का दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके चलते पहले भी दोनों के बीच विवाद होता था। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
बहस ने खूनी रूप ले लिया
शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान युवक नाबालिग को हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। युवक ने पहले तो नाबालिग से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया और बाद में पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या कर दी। युवक का नाम यश खुसरैल बताया जा रहा है। युवक को शंका थी कि नाबालिग किसी और से भी बातचीत करती है। इसी बात को लेकर वह नाबालिग से झगड़ा करता था। उ
जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। मगर नाबालिग का कुछ पता ही नहीं चला। वहीं अगले दिन रविवार सुबह को युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मामला सिरगिट्टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक से घटना की जानकारी ली जा रही है।