scriptकलेक्टर होम आइसोलेशन से लौटे, इंग्लिश मीडियम स्कूलों का किया निरीक्षण | Collector return from home isolation, inspected English medium school | Patrika News
बिलासपुर

कलेक्टर होम आइसोलेशन से लौटे, इंग्लिश मीडियम स्कूलों का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर 14 दिनों के होम आइसोलेशन से सोमवार को लौटे। वे सोमवार को शहर में बनाए जा रहे तीन इंग्लिश मीडियम स्कूलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य पर जोर दिया है।

बिलासपुरSep 14, 2020 / 11:54 pm

Ashish Gupta

Corona explosion again in Nagaur

Corona explosion again in Nagaur

बिलासपुर. कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर 14 दिनों के होम आइसोलेशन से सोमवार को लौटे। वे सोमवार को शहर में बनाए जा रहे तीन इंग्लिश मीडियम स्कूलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य पर जोर दिया है।
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कलेक्टर डॉ. मित्तर 14 दिनों के लिए होम आइसोलेट हो गए थे। यह अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को उन्होंने सीधे शहर के तीन स्कूलों लाला लाजपत राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक शाला मंगला और तारबाहर स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला का बारी-बारी से निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों ने को इन तीनों स्कूलों में शिक्षा गुणवत्तापूर्ण देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी एके भार्गव आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने तीनों स्कूलों में अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। तारबहार स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित रूप से रखी हुई आलमारी एवं फर्नीचर पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

सभी सुविधाएं मुहैया कराएं
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निजी स्कूलों की भांति सभी सुविधाएं बच्चों को दिया जाना अनिवार्य है, ताकि उनका सर्वागींण विकास हो सके। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक प्रयोगशाला निर्माण पर भी जोर दिया। इंटरनेट की सुविधाएं, शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्थाएं, लाइब्रेरी की सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा, किताबों की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया।

Home / Bilaspur / कलेक्टर होम आइसोलेशन से लौटे, इंग्लिश मीडियम स्कूलों का किया निरीक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो