scriptदोनों बीवियों के बीच हुए झगड़े के बाद दूसरी बीवी घर छोड़कर चली गई मायके, तो पति ने लगा ली फांसी | Husband committed to suicide by hanging in Bilaspur CG | Patrika News
बिलासपुर

दोनों बीवियों के बीच हुए झगड़े के बाद दूसरी बीवी घर छोड़कर चली गई मायके, तो पति ने लगा ली फांसी

7 फरवरी को पूजा ने मोबाइल पर कॉल कर धनेश्वर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिलने बुलवाया था।

बिलासपुरFeb 10, 2019 / 01:09 pm

Amil Shrivas

suicide

दोनों बीवियों के बीच हुए झगड़े के बाद दूसरी बीवी घर छोड़कर चली गई मायके, तो पति ने लगा ली फांसी

बिलासपुर. दूसरी पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर होटल संचालक ने शनिवार को घर में फांसी लगा ली। घटना सिविल लाइन थानांतर्गत इमलीपारा में हुई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार इमलीपारा निवासी धनेश्वर पिता चमरू यादव (40) होटल संचालक था। उसकी दो पत्नियां बड़ी राधिका और छोटी पूजा यादव है। करीब 5 दिन पूर्व राधिका से विवाद होने पर पत्नी पूजा अपने तीनों बच्चों को लेकर कोरबा स्थित मायके चली गई थी। इसके बाद से धनेश्वर उदास रहने लगा था। 7 फरवरी को पूजा ने मोबाइल पर कॉल कर धनेश्वर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिलने बुलवाया था।
धनेश्वर उससे मिलने गया और रात भर दोनों रेलवे स्टेशन में थे। 8 फरवरी को शाम 5 बजे धनेश्वर का बेटा कृष्णा यादव पड़ोसी के साथ रेलवे स्टेशन से धनेश्वर को वापस घर ले आया था। शनिवार सुबह 9 बजे राधिका और कृष्णा अपने -अपने काम पर चले गए थे। धनेश्वर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। साढ़े 9 बजे राधिका वापस घर पहुंची तो धनेश्वर की लाश फांसी के फंदे पर मिली। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Home / Bilaspur / दोनों बीवियों के बीच हुए झगड़े के बाद दूसरी बीवी घर छोड़कर चली गई मायके, तो पति ने लगा ली फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो