बिलासपुर

Lok Sabha Elections 2024: अब हर दिल में मोदी! पूर्व मेयर वाणी राव BJP में हुईं शामिल, कांग्रेस से नाता तोड़ कही ये बड़ी बात

Former mayor Vani Rao joins BJP: पूर्व मेयर वाणी राव ने बताया कि पिछले 5 से 7 सालों में कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र खत्म हो गया था। इसके अलावा कांग्रेस में किमिनल सिंडिकेट की स्थिति है, वो इसकी सदस्य कतई नहीं हो सकतीं।

बिलासपुरApr 05, 2024 / 12:41 pm

Khyati Parihar

CG Loksabha Election 2024: कांग्रेस में इन दिनों जोरशोर से दलबदल का क्रम चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर की पूर्व महापौर व वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष वाणीराव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री वाणी राव गुरुवार दोपहर रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के समक्ष भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐन लोकसभा चुनाव के वक्त उनका भाजपा प्रवेश बिलासपुर में कांग्रेस को तगड़ा झटका है। बता दें कि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावते जब दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुई थीं, तभी से यह लगने लगा था कि महिला कांग्रेस की कई और बड़ी नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इसकी शुरुआत वाणी राव ने कर दी है।
यह भी पढ़ें

लोकसभा हो या विधानसभा यहां चलता है मोदी का झंडा, कांग्रेस की हर बार हुई हार, देखें सियासी रिपोर्ट

गुरुवार को एक होटल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, इसमें बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ ही आप, सीपीआई व सीपीआईएम पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
पत्रिका से खास चर्चा में वाणी राव ने बताया कि पिछले 5 से 7 सालों में कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र खत्म हो गया था। इसके अलावा कांग्रेस में किमिनल सिंडिकेट की स्थिति है, वो इसकी सदस्य कतई नहीं हो सकतीं। तीसरी बात वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से बेहद प्रभावित हैं। खासकर महिलाओं के लिए उनकी विकासपरक नीति की जितनी तारीफ की जाए, कम हैं। इन्ही सब कारणों की वजह से उन्होेंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है। इस पार्टी में रह कर वो खुल कर जनता के हित में काम कर पाएंगी।
कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का कहना है, चुनावी मौसम है। इसमें पार्टी के सदस्यों का आना-जाना स्वाभाविक है। ज्यादातर कांग्रेस से ही नेताओं के जाने के प्रश्न पर उनका कहना है कि जिन्हें पार्टी ने सब कुछ दिया, वो ऐन चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ कर जा रहे, इसका जवाब वे स्वयं देंगे। बहरहाल कांग्रेस में आने वालों का स्वागत, जाने वालों को शुभकामनाएं देता हूं।
यह भी पढ़ें

राजनांदगांव के ये प्रत्याशी है करोड़पति, लोकसभा चुनाव में खुली पोल…रिपोर्ट देख आपको भी लगेगा झटका

संबंधित विषय:

Hindi News / Bilaspur / Lok Sabha Elections 2024: अब हर दिल में मोदी! पूर्व मेयर वाणी राव BJP में हुईं शामिल, कांग्रेस से नाता तोड़ कही ये बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.