Rajnandgaon Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया हैै। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली के साथ मंगलवार को नामांकन जमा किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी सांसद संतोष पाण्डेय ने भी एक सेट में नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है।