लोकसभा चुनाव 2019 में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच था। भाजपा के अरूण साव ने जीत दर्ज की थी और कांग्रेस से अटल श्रीवास्तव निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे थे। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त नहीं हुई थी। चुनाव लड़ने वाले शेष 23 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज वादी पार्टी के उत्तमदास यादव, चौथे नंबर पर निर्दलीय इंजीनियर इन्द्रसेन ओगरे, पांचवें नंबर पर निर्दलीय अभिषेक एक्का, छठवें नंबर पर गोेंडवाना गणतंत्र पार्टी के नंदकिशोर राज, सातवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी उर्मिला तिवारी, आठवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी दूज राम साहू, नवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार साहू थे।