इधर प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को देखते हुए बस्तर पुलिस भी सुरक्षा के तगड़े इंतज़ाम करने में जुट गई है। बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज का कहना है कि प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा और आमाबाल गांव में चुनावी सभा को देखते हुए कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर साथ ही सभा स्थल के पूरे 5 किलोमीटर के दायरे तक चप्पे चप्पे पर जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन से भी पूरे इलाके में नजर रखी जाएगी। पीएम के प्रवास को देखते हुए सैकड़ो की संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।