10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगदलपुर के मोती ज्वेलर्स में 1.74 करोड़ की चोरी का खुलासा, CCTV से पकड़े गए 5 संदिग्ध

Moti Jewellers Theft: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मोती ज्वेलर्स से 1.74 करोड़ रुपये के सोने के जेवर चोरी हुए थे। घूंघट की आड़ में ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने 1200 ग्राम सोना पार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:20 PM IST

Jagdalpur Jewellery Theft

1.74 करोड़ के सोने की चोरी का खुलासा (Photo Source- Patrika Create)

Jagdalpur Jewellery Theft: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दीपावली से ठीक पहले हुई करोड़ों रुपये की सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स से करीब 1.74 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने पांच से छह संदिग्धों को पकड़ा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुकान और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई है।

Gold Theft Case: ग्राहक बनकर दुकान पहुंची थीं महिलाएं

यह पूरी घटना दीपावली से एक दिन पहले की है। शाम करीब 4:30 बजे कुछ महिलाएं बच्चों के साथ ग्रामीण वेशभूषा में ग्राहक बनकर मोती ज्वेलर्स पहुंची थीं। महिलाओं ने घूंघट कर रखा था, जिससे उनकी पहचान करना आसान नहीं था। दुकान में पहुंचने के बाद उन्होंने सोने के आभूषण देखने शुरू किए। इस दौरान वे अलग-अलग जेवर दिखाने के लिए दुकानदार और कर्मचारियों से कहती रहीं। आभूषण देखने के बहाने महिलाओं ने दुकान के कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर लगाए रखा।

ध्यान भटकाकर 1200 ग्राम सोने के जेवर किए पार

इसी बीच शातिर तरीके से जेवरों से भरा एक डिब्बा गायब कर दिया गया। इस डिब्बे में करीब 1200 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। चोरी हुए सोने की कीमत लगभग 1.74 करोड़ रुपये बताई गई है। महिलाओं के साथ बच्चे भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि पूरी वारदात को इस तरह अंजाम दिया गया कि दुकान में मौजूद कर्मचारियों को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब जेवरों से भरा डिब्बा नहीं मिला, तब चोरी का पता चला।

CCTV फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सबसे पहले ज्वेलर्स दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके बाद आसपास के इलाकों और शहर के दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी गई। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियों और उनके दुकान पहुंचने के तरीके की जांच की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंचने में सफल रही।

महाराष्ट्र से जुड़े बताए जा रहे संदिग्ध

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पकड़े गए पांच से छह संदिग्ध महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोरी किए गए सोने के आभूषण कहां रखे गए हैं।

1.74 Crore Gold Theft: आज हो सकता है पूरे मामले का खुलासा

इस हाईप्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आज शाम तक पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। इसमें चोरी की पूरी साजिश, आरोपितों की भूमिका और बरामदगी से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। जगदलपुर के व्यस्त संजय मार्केट में इतनी बड़ी चोरी की वारदात ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचना और कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर करोड़ों के जेवर लेकर निकल जाना इस घटना को और गंभीर बनाता है।