scriptइंदौर में मिला लापता डॉक्टर सुल्तानिया, सुसाइड नोट लिखकर हो गया था शहर से गायब, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान | missing doctor sultaniya found in indore | Patrika News

इंदौर में मिला लापता डॉक्टर सुल्तानिया, सुसाइड नोट लिखकर हो गया था शहर से गायब, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

locationबिलासपुरPublished: Aug 13, 2019 06:40:20 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

सुसाइड करने जाने से पहले अपने पास रखे थे 40000
 

missing doctor sultaniya found in indore

इंदौर में मिला लापता डॉक्टर सुल्तानिया, सुसाइड नोट लिखकर हो गया था शहर से गायब, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बिलासपुर। भूमाफियों से परेशान होकर 8 अगस्त को गायब डॉ.प्रकाश सुलतानिया की खबर अब इंदौर से मिली है । डॉ.प्रकाश सुलतानिया सुसाइड नोट लिखने के बाद गायब हो गया था। जिसकी हफ़्तों तलाशी के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह इन्दौर में है। बताया जा रहा है कि डॉ.सुलतानिया को देर शाम तक बिलासपुर लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
चलती ट्रेन में वृद्ध महिला ने किया कुछ ऐसा के सब हो गए परेशान, शिकायत पर टीटीई ने उतारा नीचे

इस वजह से हुआ गायब – भूमाफियों से परेशान होने के बाद सुसाइड नोट लिखकर गायब डॉ.सुलतानिया को खोज लिया गया है। डॉक्टर सुलतानिया इन्दौर में है। पुलिस टीम बिलासपुर से रवाना हो गयी है। सूत्रों की माने तो डॉक्टर सुलतानिया को इन्दौर से प्लाइट से रायपुर होकर देर शाम बिलासपुर लाया जाएगा।
ये है पूरा मामला –
* 7 अगस्त को शुभम विहार निवासी डॉक्टर सुलतानिया रोज की तरह सुबह घर से 11 बजे काम पर निकले। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। काफी परेशान होने के बाद परिजन सिविल लाइन पहुंचकर आठ अगस्त को गुमशुदा रिपोर्ट लिखाया। छानबीन के दौरान डॉक्टर सुलतानिया का बैग उनके दोस्त के पास मिला। मंगला चौक निवासी दोस्त ने ही डॉ.प्रकाश सुलतानिया का बैग घर पहुंचाया। पुलिस ने पड़ताल के दौरान प्रकाश की कार को मसानगंज के पास एक निजी अस्पताल के सामने बरामद किया।
* पुलिस ने डॉ.सुलतानिया के बैग से सात नोट बरामद किया। नोट में आरोप लगाया कि कुछ भू माफिया रसूखदारों के छाया में जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें राजस्व विभाग के भी अधिकारी शामिल हैं। एक निलंबित पुलिस जवान और आरआई भी जमीन को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।
दिन में चलाते थे इंजीनियरिंग कॉलेज का मेस, रात में करते थे ये गन्दा काम , गिरफ्तार !

* सुलतानिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने अपनी पत्नी को संबोधित कर लिखा है कि थक गया हूं। भू माफिया बहुत मजबूत हैं। इसमें राजस्व प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं। जमीन को खरीदने के लिए घर का क्या कुछ दांव पर नहीं लगाया। लेकिन अब जमीन को बचाना मुश्किल हो गया है। जब तक तुम्हे पत्र मिलेगा। शायद इस दुनिया में ना रहूं।
* पुलिस ने नोट पढ़ने और परिजनों के लगातार गुहार के बाद जांच पड़ताल को तेज कर दिया। नोट में बताए गए व्यक्तियों से लगातार पूछताछ शुरू हुई। शहर की सीसीटीवी को खंगाला गया। आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि डॉ.प्रकाश सुलतानिया इन्दौर में है। परिजनों से जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर पुलिस टीम इन्दौर रवाना हो गयी है। शाम तक डॉ.सुलतानिया को उम्मीद है कि बिलासपुर लाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो