Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Awas Yojana: नगर पंचायत बिल्हा में 720 पीएम आवासों का कार्य पूरा, मिली बड़ी राहत

PM Awas Yojana: बिलासपुर जिले में बिल्हा नगर पंचायत बिल्हा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत हितग्राहियों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
पीएम आवास

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिल्हा नगर पंचायत बिल्हा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत हितग्राहियों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है। कुल स्वीकृत 828 आवासों में से 720 आवासों का कार्य अब तक पूर्ण हो चुका है। शेष आवासों का कार्य प्रगति पर है और यह जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana: पीएम आवास के हितग्राहियों की गोदभराई रस्म, पक्के मकान का सपना हुआ पूरा, खिले चेहरे…

PM Awas Yojana: 720 पीएम आवासों का कार्य पूरा

नगर पंचायत बिल्हा के मुख्य नगर अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, उप अभियंता नरेंद्र दुबे, आवास प्रेरक तथा सर्वेयर द्वारा लगातार निरीक्षण कर हितग्राहियों को उनके पक्के मकान बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन अधिकारियों की टीम नियमित रूप से निर्माण कार्य की निगरानी कर रही है, ताकि योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।