scriptतनुश्री को कथक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार | Tanushree got first prize on National level in Kathak | Patrika News
बिलासपुर

तनुश्री को कथक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

ग्लोबल कल्चरल ओलंपियाड में चयन…

बिलासपुरJun 07, 2018 / 03:54 pm

Amil Shrivas

Kathak dance

तनुश्री को कथक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

बिलासपुर. पुणे में आयोजित अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ एवं ग्लोबल काउंसिल ऑफ आर्ट एंड कल्चर 2018 में शहर की कथक कलाकार तनुश्री चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। यह स्पर्धा 21 मई से 1 जून तक पुणे में आयोजित किया गया। इस कलाकार को आउट स्टैंडिंग परफॉरमेंस का विशेष पुरस्कार भी मिला। शहर की कथक कलाकर तनुश्री चौहान प्रतियोगिता में पूरे राज्य में पुरस्कार पाने वाली पहली कलाकार है। वे खैरागढ़ की कला गुरु नीता गहरवार एवं विजय केशकर से कथक की बारीकियां सीखीं है। वे विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में शिरकत कर चुकी है। इस दौरान अनेक स्पर्धाओं में पुरस्कृत हो चुकी है। तनुश्री चौहान ने खैरागढ़ संगीत कला विश्वविद्यालय से कथक पर स्नातकोत्तर उपाधि ली है। वे रत्ना -नरेंद्र चौहान की पुत्री है।
ग्लोब कल्चर ओलंपियाड में दुबई जाएगी
तनुश्री चौहान दुबई के पाम सिटी में 14 से 16 नवंबर 18 को आयोजित होने वाली स्पर्धा के लिए चयनित हुई है। दुबई में 8 वां ग्लोबल कल्चर ओलंपियार्ड प्रतियोगिता में भाग लेंगी। वहां कथक नृत्य पेश करेगी।

Home / Bilaspur / तनुश्री को कथक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो