जिंदगी के सफर में सारा खेल दिमाग का है। हम जो भी करते हैं, उसमें दिमाग की भूमिका सर्वोपरि होती है। अच्छा व तेज दिमाग ही सफलता की नींव रखता है। एक अच्छे व तंदुरुस्त दिमाग की चाहत हर किसी की होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी मेमोरी अच्छी हो। दिमाग को लेकर अब तक अनगिनत शोध भी किए जा चुके हैं। दरअसल, कई मामलों में दिमाग पर जेनेटिक असर सबसे ज्यादा होता है, लेकिन कई मामलों में भिन्नता भी नजर आती है। हाल ही एक शोध में दावा किया गया है कि यदि आपका दिमाग जन्म से कमजोर है या बढ़ती उम्र की वजह से याददाश्त कमजोर हो रही है, तो ऐसे लोग अपनी डाएट के जरिए दिमाग को तेज कर सकते हैं। जी हां, कुछ खास चीजों के खाने से दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, यहां हम सिर्फ बादाम के बारे में बात नहीं करेंगे, क्योंकि बादाम के अलावा भी कई और ब्रेन फूड्स हैं, जो दिमाग को तेज करते हैं। तो जानिए ऐेसे ही खास फूड्स के बारे में, जो ब्रेन को हमेशा सक्रिय बनाए रखते हैं।