5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्यूपंचर से मिलती है बदन दर्द में राहत

बिना दवा के दर्द से राहत दिलाने वाले इस उपचार से कई गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों का उपचार किया जा सकता है

less than 1 minute read
Google source verification
Acupuncture

एक्यूपंचर से मिलती है बदन दर्द में राहत

बिना दवा के दर्द से राहत दिलाने वाले इस उपचार से कई गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। इसमें माइग्रेन से लेकर पीठ या कमर दर्द, जोड़ों के दर्द आदि शामिल हैं। एक्यूपंचर में बारीक सुइयों को शरीर के विशेष पॉइंट पर घुसाया जाता है, जिन्हें एक्यूपॉइंट्स कहते हैं। इससे संबंधित पॉइंट में उत्तेजना होती है और शरीर की नेचुरल हीलिंग क्षमता बढ़ जाती है।

ऐसे करता है काम:
एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति दो अलग-अलग सिद्धांतों पर काम करती है। चीनी फिलॉस्फी के अनुसार हमारे शरीर में दो विपरीत ताकत यिन व यैंग (सकारात्मक और नकारात्मक) होती हैं । जब ये दोनों ताकतें संतुलन में रहती हैं तो शरीर स्वस्थ होता है और बिना किसी रुकावट ऊर्जा का संचार होता है। हमारे शरीर में लगभग दो हजार विभिन्न एक्यूपंचर पॉइंट्स होते हैं। यह इलाज भले ही लंबा चले लेकिन इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

किन बीमारियों में फायदेमंद
एक्यूपंक्चर शरीर से बीमारियों को दूर करने और एक अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्यूपंक्चर का उपयोग पित्त संबंधी विकार, पेट के दर्द, अवसाद, सिरदर्द, हाइपरटेंशन, घुटनों के दर्द, ल्यूकोपेनिया, कमर दर्द, चेहरे के दर्द, गर्दन दर्द, मॉर्निंग सिकनेस, गर्भाशय में भ्रूण की स्थिति को ठीक करने, कंधे के दर्द, साइटिका, स्ट्रोक, दंत चिकित्सा, गुर्दे का रोग, मोच, कैंसर का दर्द, शराब की लत, डायबिटीज, अस्थमा, मोटापा, ऑस्टियोआर्थराइटिस, पुरुषों में यौन उत्तेजना की कमी, महिलाओं के स्तन में दूध न आना, अनिद्रा, मांसपेशियों में दर्द सहित सैकड़ों बीमारियों के इलाज में किया जाता है।