न्यूयार्क रिसर्चरों ने कोरोना के संबंध में एक चिंताजनक खुलासा किया है। इन रिसर्चरों में भारतीय मूल के एक रिसर्चर भी शामिल हैं। इनलोगों ने पाया कि कोविड-19 से उबर चुके रोगियों में मौत और अस्पताल में फिर से भर्ती होने का आंकड़ा बढ़ रहा है। साथ ही ये लोग मूल गतिविधि, नौकरी, मानसिक स्वास्थ्य और वित्तीय समस्या का सामना कर रहे हैं। अध्ययन के अनुसार, अस्पताल छोड़ चुके कोरोना रोगियों में यानि इस रोग से उबर चुके 7 प्रतिशत लोगों की दो माह के अंदर मौत हो गई। वहीं इसी अवधि में 10 प्रतिशत से ज्यादा रोगियों को आईसीयू में भर्ती कराया गया।