
Exercise in Summer: गर्मी में व्यायाम कर रहे हैं तो केवल ज्यादा पानी पीने मात्र से सुरक्षा नहीं हो सकती है। बचाव के लिए व्यायाम के तरीके, समय में बदलाव व हाइडे्रशन पर ध्यान देना जरूरी है।
इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स
अधिक पसीने से शरीर से लवण निकल जाते हैं। इसलिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीएं। एक लीटर पानी में एक ग्राम नमक व 5 ग्राम चीनी मिलाकर पीएं। नमक सोडियम की पूर्ति करता है व चीनी एनर्जी देने के साथ शरीर में लवण को रोककर भी रखता है।
डांस और स्विमिंग भी
इस समय हैवी वर्कआउट से बचें। अभी स्विमिंग या डांसिंग बेहतर होगा। स्विमिंग से 30 मिनट में करीब 250 और डांस से 200-400 कैलोरी तक बर्न किया जा सकता है।
कब रोकें एक्सरसाइज
इस मौसम में दिक्कतें भी होती हैं। व्यायाम से असहज महसूस कर रहे हों, जैसे धड़कन बढऩा, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, उल्टी आने जैसा महसूस होना तो तत्काल व्यायाम रोक दें और शरीर को अधिक आराम दें।
उपायों पर ध्यान दें
व्यायाम के लिए सुबह या देर शाम का समय चुनें।
गर्मी में माइल्ड-टु-मॉडरेट एक्सरसाइज ही करें। धीमे-धीमे कसरत बढ़ाएं।
वर्कआउट से पहले और बाद में खूब पानी पीएं। बीच-बीच में भी पानी पी सकते हैं।
जिम से सीधे निकलकर धूप में न जाएं। तापमान का ध्यान रखें।
लंबे समय तक खाली पेट न रहें। चाय-कॉफी कम लें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
27 Jul 2023 06:25 pm
Published on:
27 Jul 2023 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
