30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे शरीर के दर्द काे दूर करने के लिए काफी हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

Stretching Exercises: लॉकडाउन के दौरान अगर आपके शरीर में भी दर्द हो रहा है या अक्सर आप कमर, पीठ और कंधे में दर्द महसूस करते हैं। तो इस स्थिति में आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शरीर में हो रहे दर्द को कम करने में बेहद फायदेमंद है

2 min read
Google source verification
workout

workout

लॉकडाउन के दौरान अगर आपके शरीर में भी दर्द हो रहा है या अक्सर आप कमर, पीठ और कंधे में दर्द महसूस करते हैं। तो इस स्थिति में आपको स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज शरीर में हो रहे दर्द को कम करने में बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं शरीर का दर्द कम करने वाली स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में:-

फ्रॉग स्ट्रेच
फ्रॉग स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपने हाथों की मदद से अपने घुटनों को जमीन पर रखें और चौड़ा कर लें। अब अपने पैरों को मोड़कर अपने पंजो को बाहर की ओर कर लें। आपके पैर और घुटने दोनों जमीन पर होने चाहिए। इसके बाद अपने निंतब को ऊपर उठाएं। अब इस अवस्था में करीब 2-5 मिनट तक रहें। फ्रॉग स्ट्रेच करने से आपके कंधे और मजबूत होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह आपके निंतब और पीठ के दर्द को भी कम करता है।

ट्राइसेप्स स्ट्रेच
ट्राइसेप्स स्ट्रेच करने के लिए सबसे पहले आप अपने पैरों को मोड़कर नितंब के नीचे रखकर बैठ जाएं। अब अपने दाएं हाथ को पीछे लेकर जाएं और रीढ़ की हड्डी पर रखें। इस अवस्था में बने रहने और खिंचाव को महसूस करने के लिए अपने बाएं हाथ को दाएं कोहिनी पर रख लें। अब अपना दाहिनी कोहिनी को बाएं हाथ के मदद से नीचे खीचने की कोशिश करें। इस अवस्था में आप करीब 2 मिनट कर रह सकते हैं। अब इस एक्सरसाइज को अपने दूसरे हाथ से दोबारा करें। ट्राइसेप्स स्ट्रेच का सबसे ज्यादा असर हमारे पीठ पर पड़ता है। अगर इस व्यायाम को आप रोज़ाना करते हैं तो आपका पीठ दर्द कुछ हफ्तो में खत्म होने लगेगा। यह व्यायाम सिर्फ पीठ के दर्द को नहीं बल्कि कंधे और गर्दन के लिए भी लाभदायक है।

बटरफ्लाई स्ट्रेच
बटरफ्लाई स्ट्रेच करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को फैला लें। अब अपने दोनों पैरों को अपने हाथों की मदद से अपनी ओर खीचें और अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें। ध्यान रहें कि आपके तलवे एक-दूसरे से जुड़े होने चाहिए। अप आप अपने दोनो हाथों को पैर के पंजो के ऊपर रखकर अपनी कमर को आगे की ओर करें और अपने घुटनों को फर्श पर रखने कोशिश करें। आप इस अवस्था में करीब 2 मिनट तक रह सकते हैं। बटरफ्लाई स्ट्रेच को नियमित रुप से करने से पैर के दर्द की समस्या दूर हो जाएगा।

Story Loader