15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने बताते हैं आपकी सेहत का राज

वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जो भी सपने देखते हैं वे हमारी सेहत के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर देते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Oct 27, 2018

Dreams show the secret of your health

वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जो भी सपने देखते हैं वे हमारी सेहत के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर देते हैं।

क्या सपने भी हमारी सेहत की गड़बड़ी के बारे में बता सकते हैं? जवाब है हां, वैज्ञानिकों का मानना है कि हम जो भी सपने देखते हैं वे हमारी सेहत के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर देते हैं।

सपने में हमला होते देखना
कारण : भूलने की बीमारी
अगर आपको ऐसे सपने आते हैं कि आप पर कोई हमला कर रहा है या पीछा कर रहा है, तो यह दिमाग से संबंधित बीमारी अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी समस्या को आरईएम स्लीप डिस्ऑर्डर कहते हैं। इससे दिमाग का वह हिस्सा डैमेज हो जाता है, जो सपनों के सेफ्टी स्विच को कंट्रोल करता है। इसी वजह से आपको खुद पर हमले के सपने आते हैं। भूलने की बीमारी से दस साल पहले तक यह सपने आने शुरू हो सकते हैं।

ज्यादा सपने आना
वैज्ञानिकों का मानना है कि रात के समय ज्यादा सर्दी या गर्मी होने से सामान्य से ज्यादा सपने आते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि ज्यादा ठंड या गर्मी से आपकी नींद प्रभावित होती है और आप खुद को जगे से महसूस करते हैं, जिससे आपको सपने याद रहते हैं। महिलाओं के हार्मोन में बदलाव और अगर कोई पुराना दर्द आपको परेशान कर रहा है तो भी आपको ऐसा लग सकता है कि आप सामान्य से ज्यादा सपने देखते हैं। जबकि इसका मतलब यह होता है कि आप ठीक ढंग से नींद नहीं ले पा रहे हैं।

बुरे और डरावने सपने देखना
कारण : दिल की बीमारी, माइग्रेन, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन
नीदरलैंड जनरल ऑफ मेडिसिन ने करीब 6000 लोगों पर शोध किया,जिसके बाद दिल की बीमारी और बुरे सपनों का संबंध पाया गया। अगर आपकी दिल की धड़कन सामान्य से ज्यादा हैं, तो बुरे सपने आने की संभावना तीन गुना बढ़ जाती है जबकि छाती में दर्द होने पर सात गुना। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल की समस्या से पीड़ित लोग अक्सर सांस की तकलीफ से पीड़ित रहते हैं, जिससे दिमाग में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नहीं पहुंच पाती।