
बेहतर फिटनेस के लिए एक्सरसाइज करना एक अच्छा स्टेप है, लेकिन कुछ लोग खाना खाने के बाद व्यायाम करते हैं जो कई बार शरीर में कुछ समस्या पैदा कर सकता है। यहां इसके बारे में जानकारी दी जा रही है-
खाना खाने के दो घंटे बाद के समय में एक्सरसाइज करना जोखिमभरा हो साबित हो सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्याओं के साथ ही ऐंठन, पेट दर्द, सूजन, उल्टी आना आदि की आशंका भी रहती है।
क्या खाएं: वर्कआउट से पहले दलिया, ओट्स, अंडे, केले, दही, ड्राइ फ्रू ट्स जैसी चीजें का सेवन कर सकते हैं।
ये न खाएं: तले हुए फूड के साथ ही फास्ट फूड, चावल, नॉनवेज, दाल जैसी चीजें कम खाएं, क्योंकि इनका पाचन देर से होता है।
पाचन पर भी असर
पेट भर खाने के बाद यदि रनिंग, स्विमिंग या अन्य हैवी व्यायाम किए जाएं तो ये परेशानी का कारण हो सकते हैं। शरीर में ऊर्जा की आपूर्ति के लिए काब्र्स लेना जरूरी होता है, लेकिन इसे पचाना भी जरूरी है जिसमें दो से चार घंटे का समय लगता है। अत: तुरंत व्यायाम से बचें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
21 Aug 2023 07:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
