21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Body and soul : अकेले में दिमाग को कैसे रखें शांत

आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण आपका दिमाग व मन हमेशा अशांत रहते हैं। मन में हमेशा आपके जीवन से संबंधित बातें चलती रहती हैं। लेकिन शायद आप यह बात नहीं जानते कि मन व दिमाग हमेशा अशांत रहने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Body and soul : अकेले में दिमाग को कैसे रखें शांत

Body and soul : अकेले में दिमाग को कैसे रखें शांत

नई दिल्ली। मन को शांत करने के लिए मैडिटेशन करें। मैडिटेशन आपके दिमाग और मन को शांत करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें बस आपको आराम से बैठकर किसी वस्तु, जगह, रंग, शब्द आदि पर ध्यान केंद्रित करना है। मैडिटेशन करने के लिए एकदम शांत जगह ढूंढे और कम से कम दस मिनट तक मैडिटेशन करें। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय में जानकारी देने जा रहें हैं।

गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें –

जब आपको महसूस हो कि मन अशांत हो गया है या दिमाग तनाव से ग्रस्त है तो आपको गहरी सांस लेने की कोशिश करनी चाहिए। यह व्यायाम आपके मन को आराम पहुंचाने में बेहद फायदेमंद है। अच्छा होगा अगर आप इस व्यायाम को रोजाना दोहराएं। मन को शांत करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों से ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं -

सबसे पहले अपने मुंह को बंद करें और नाक से गहरी सांस लें। सांस लेने के बाद सात सेकेंड के लिए सांस को ऐसे ही रोक कर रखें। फिर जब सांस छोड़ें तो सात की गिनती गिनते हुए सांस छोड़ना शुरू करें। आप खुद भी समय में बदलाव कर सकते हैं।
इस व्यायाम को इसी तरह चार बार दोहराएं।
प्रत्येक सांस की प्रक्रिया के बीच कुछ सेकेंड या मिनट का अंतराल रखें।
रोजाना व्यायाम करें -

व्यायाम तनाव को कम करने का बेहद अच्छा तरीका है। व्यायाम करने से एंडोर्फिन नामक हॉर्मोन जारी होता है, जो कि "खुश" रखने वाला हॉर्मोन है। आप बाहर या जिम में व्यायाम करने की बजाए घर में भी आधा घंटा व्यायाम कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जो भी व्यायाम आप कर रहे हो उसमें मजा आना चाहिए।