scriptHealth Tips and Health News: उम्र के हिसाब से जानिए आपका वजन कितना होना चाहिए | Know how much your body weight should be according to age | Patrika News
बॉडी एंड सॉल

Health Tips and Health News: उम्र के हिसाब से जानिए आपका वजन कितना होना चाहिए

Health Tips and Health News: स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा राज आपके बॉडी के वजन में छुपा हुआ है। अगर आपका वजन आपकी हाइट और उम्र के अनुसार है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Jul 12, 2023 / 05:14 pm

Manoj Kumar

weight-according-to-age.jpg

Health Tips and Health News :weight according to age

Health Tips and Health News: स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा राज आपके बॉडी के वजन में छुपा हुआ है। अगर आपका वजन आपकी हाइट और उम्र के अनुसार है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। जी हां अब आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से भी अपने स्वस्थ होने के बारे में जान सकते है।
आज के समय लड़के लड़की में वजन की काफी ज्यादा समस्या है। किसी का वजन ज्यादा है तो कोई कम वजन की समस्या से जूझ रहा है। इसलिए आपको उम्र के अनुसार वजन की जानकारी होनी चाहिए। अगर आपके शरीर का वजन आपके उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा है तो आपको किसी न किसी या फिर कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारिया हो सकती है।
यह भी पढ़ें

सुपर फूड है खीरा और ककड़ी : शरीर में एनर्जी बढ़ाने के साथ वजन भी घटा ता है खीरा और ककड़ी


Health Tips and Health News: आज के समय में जिस तरह की अनियमित जीवनशैली हम जी रहे हैं उससे स्वस्थ रहना अपने आप में एक चुनौती बन गई। हमारे शरीर का वजन कितना होना चाहिए अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हमारा आदर्श वजन कितना होना चाहिए या फिर एक खास उम्र में कितने वजन का बढ़ना ठीक है। उम्र के हिसाब से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डायट के साथ साथ हमारे शरीर का वजन भी बहुत जरुरी होता है। इसलिए आपको उम्र के अनुसार वजन की जानकारी होनी चाहिए। वेट कम या ज्यादा होने से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें

इस योग से ठीक रहता है ब्लड सर्कुलेशन, हाथों, टांगो, और रीढ़ की हड्डी को मज़बूत करता है


अगर आपके शरीर का वजन आपके उम्र के हिसाब से कम या ज्यादा है तो आपको किसी न किसी या फिर कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारिया हो सकती है। सही वजन आपको स्वास्थ्य रखने के साथ कई बीमारियों से दूर रखता है। तो चलिए सबसे पहले जान लेते है की उम्र के हिसाब से शरीर का कितना वजन होना चाहिए।
Know weight according to age जानिए उम्र के हिसाब से वजन
नवजात शिशु का सही वजन :
नवजात शिशु का सही वजन में लड़के का 3.3 किलोग्राम और लड़की का 3.2 किलोग्राम सही माना जाता है।
2 महीने से लेकर 5 महीने की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 6 किलोग्राम और लड़की का वजन 5.4 किलोग्राम होना चाहिए।
6 महीने से लेकर 8 महीने की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 7.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 6.5 किलोग्राम होना ही चाहिए।

यह भी पढ़ें

आयुर्वेद में वरदान है नीम की पत्तियां, इन बीमारियों में मिलते है चौंकाने वाले फायदे



9 महीने से लेकर 1 साल की उम्र का वजन :
9 से 11 महीने के लड़के का वजन 9.2 किलोग्राम और लड़की का वजन 8.6 किलोग्राम होना ही चाहिए। 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलोग्राम और लड़की का 9.5 किलोग्राम होना चाहिए।

2 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 12.3 किलो और लड़की का वजन 11.8 किलोग्राम तो होना ही चाहिए।
3 से 5 साल की उम्र का वजन :
3 से 4 साल की उम्र में लड़कों और लड़कियों का वजन 14 किलोग्राम से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। 5 साल की उम्र में लड़कों का वजन 18.7 किलोग्राम और लड़कियों का 17.7 किलोग्राम अवश्य होना चाहिए।

यह भी पढ़ें

अगर बहुत ज्यादा बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल तो इन 11 खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में करें शामिल



6 से 8 साल की उम्र का वजन :
6 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 20.7 किलोग्राम और लड़कियों का 19.5 किलोग्राम होता है। इसके साथ 7 से 8 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 22 किलोग्राम से 25 किलोग्राम और लड़कियों का 22 किलोग्राम से 24 किलोग्राम होना चाहिए।

9 से 11 साल की उम्र का वजन :
9 साल में लड़कों का वजन 28.1 किलोग्राम और लड़कियों 28.5 किलोग्राम होना चाहिए। 10 से 11 साल की उम्र में लड़कों का सही वजन 31.4 किलोग्राम से 32.2 किलोग्राम और लड़कियों का 32.5 किलोग्राम से 33.7 किलोग्राम होना चाहिए।

12 से 14 साल की उम्र का वजन :
12 साल की उम्र में लड़कों का वजन 37 किलोग्राम और लड़कियों का वजन 38.7 किलोग्राम होना चाहिए। इसके बाद 13 साल की उम्र में लड़कों का वजन 40.9 किलोग्राम और लड़कियों 44 किलोग्राम होना चाहिए। वहीं 14 साल की उम्र में लड़कों का वजन 47 किलोग्राम और लड़कियों 48 किलोग्राम तक होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें

New studies claim: आपके हार्ट पर विनाशकारी प्रभाव डालता है इस चीज का सेवन, आज ही कर दे बंद

15 से 18 साल की उम्र का वजन :
15 से 16 साल की उम्र में लड़कों का वजन 58 किलोग्राम और लड़कियों का 53 किलोग्राम तक होना जरूरी है। 17 साल की उम्र में लड़कों का वजन 62.7 किलोग्राम और लड़कियों 54 किलोग्राम तक होना चाहिए। इसके बाद 18 साल की उम्र में लड़का 65 किलोग्राम और लड़की 54 किलोग्राम तक होना चाहिए।

19 से 29 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 83.4 किलोग्राम, लड़की का वजन 73.4 किलोग्राम तक होना चाहिए।
30 से 39 साल की उम्र का वजन :
लड़का का वजन 90.3 किलोग्राम, लड़की का वजन 76.7 किलोग्राम तक होना चाहिए।
40 से 49 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 90.9 किलोग्राम और लड़की का वजन 76.2 किलोग्राम होना तक चाहिए।
50 से 60 साल की उम्र का वजन :
लड़के का वजन 91.3 किलोग्राम और लड़की का वजन 77.0 किलोग्राम होना तक चाहिए।
यह भी पढ़ें

Ayurveda : दर्द व नींद की समस्या को दूर करती है वनौषधि तगर , इस प्रकार लें


डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Home / Health / Body & Soul / Health Tips and Health News: उम्र के हिसाब से जानिए आपका वजन कितना होना चाहिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो