26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें स्ट्रेचिंग का सही समय, योग से घटेगा गठिया

चोट से बचने के लिए लोग आमतौर पर एक्सरसाइज से पहले व बाद में स्ट्रेचिंग करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 30, 2019

learn-the-right-time-of-stretching

चोट से बचने के लिए लोग आमतौर पर एक्सरसाइज से पहले व बाद में स्ट्रेचिंग करते हैं।

जॉन्स होपकिन्स यूनिवर्सिटी में किए गए शोध के मुताबिक योग करना गठिया में फायदेमंद हो सकता है। शोध में गठिया से पीड़ित 75 लोगों को शामिल किया गया। उन्हें बिना किसी तय नियम के या सप्ताह में दो बार योग कक्षाओं के साथ घर पर साप्ताहिक अभ्यास सत्र के लिए चुना गया। अभ्यास सत्र से पहले और बाद में शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की। योग करने वाले प्रतिभागियों ने दर्द, ऊर्जा के स्तर, स्वभाव और शारीरिक सक्रियता में 20 फीसदी तक सुधार पाया।

स्ट्रेचिंग का सही समय -
चोट से बचने के लिए लोग आमतौर पर एक्सरसाइज से पहले व बाद में स्ट्रेचिंग करते हैं। लेकिन ब्रिटेन की स्कूल ऑफ स्पोट्र्स एंड एक्सरसाइज साइंसेज के शोधकर्ताओं के मुताबिक स्ट्रेचिंग से शरीर का लचीलापन तो बढ़ता है लेकिन मांसपेशियों में चोट से रक्षा हो, इसका पुख्ता प्रमाण नहीं मिलता। उनके मुताबिक मांसपेशियों व हृदय तक रक्त का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए। जिसके लिए 5 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। तेज एक्सरसाइज करने पर जल्दी थकान हो जाती है। स्ट्रेचिंग के लिए सबसे अच्छा समयएक्सरसाइज के बाद होता है जब आपका शरीर गर्म रहता है।