इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कोरनावायरस के दो और मामलों की पुष्टि की है, जिसमें देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या चार हो गई है। स्वास्थ्य मामले पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मिर्जा ने कहा कि नए मामलों में से एक दक्षिण सिंध प्रांत में उभरा है, जबकि दूसरा इस्लामाबाद में सामने आया है।