
बिना नियम के जीवन में कुछ नहीं है। इसी प्रकार से योगाभ्यास के भी नियम हैं। इसका पालन न करने से नुकसान भी हो सकता है। जानते हैं जब योग करने जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें।
योग का अभ्यास करते समय रखें ध्यान
योगाभ्यास खाली पेट करें।
योग के लिए सूर्योदय का समय सबसे अच्छा होता है।
दोपहर या शाम में योग करते हैं तो भोजन के तीन-चार घंटे और स्नैक्स के दो घंटे बाद ही करें।
अभ्यास बंद या एसी वाले कमरे में नहीं, बल्कि खुली/ प्राकृतिक हवा में करें।
बहुत टाइट कपड़ों को नहीं पहनें। सूती ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें।
हल्के रंग जैसे सफेद-पीला या सूर्य रंग पहन सकते हैं।
किसी प्राकृतिक वेग जैसे छींक, खांसी, गैस या यूरिन को रोके नहीं हैं। योग, शरीर से दूषित चीजों को निकालता है, इसलिए इन्हें न रोकें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें। टेलीविजन चलाकर भी योग नहीं करें। इससे ध्यान भटकता है।
घड़ी, टाई-बेल्ट पहनकर या इन्हें जेब में रखकर न करें।
सिर में तीखे गंध वाला तेल लगाकर योग-साधना न करें।
योगाभ्यास के बाद यूरिन के लिए जरूर जाएं।
योग के 15 मिनट बाद ही कुछ खाएं-पीएं।
किसी से भी प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं रखनी चाहिए।
हम कैसे बेहतर योग करें, ऐसी सोच रखें।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
07 Oct 2023 06:25 pm
Published on:
21 Jul 2023 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
