
sapodilla
यूरिन की जलन दूर करता है
नेचुरल एनर्जी बूस्टर कहे जाने वाले चीकू में टैनिन तत्त्व होने के कारण यह एक एंटीइंफ्लेमेट्री एजेंट है। जो कब्ज, दस्त, एनीमिया व यूरिन की जलन दूर करता है।
न्यूट्रीशन इंडेक्स
डाइट्री फाइबर युक्त 100 ग्राम चीकू से शरीर को 83 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें विटामिन-सी व एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्त्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स से भरपूर है।
कितनी मात्रा जरूरी
रोजाना 100 ग्राम तक की मात्रा खाई जा सकती है।
ये न खाएं
इसमें फ्रक्टोज और सुक्रोज अधिक मात्रा में होता है। इस कारण मधुमेह के रोगियों को इसे खाने से बचना चाहिए।
चीकू का शेक बनाकर उसका सेवन करना भी लाभकारी होता है
चीकू गुणों का खजाना होता है। इसे खाने से कईं फायदे होते हैं। चीकू का शेक बनाकर उसका सेवन करना भी लाभकारी होता है। आप भले ही चीकू शेक का सेवन इसके टेस्ट के लिए करते हो लेकिन इसमें मौजूद गुण भी कमाल के होते हैं। चीकू शेक में विटामिन ए, विटामिन सी, ऊर्जा और एंटी- ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कईं प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं।
Published on:
06 Jun 2019 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
