
walking
डिनर के 20 मिनट बाद करें 20 मिनट की वॉक
आज युवा प्रोफेशनल्स दिनभर दफ्तर में कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने या घर लौटकर देर रात तक टीवी स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। शारीरिक श्रम के अभाव में लाइफस्टाइल से जुड़े रोग जैसे मोटापा, डायबिटीज, हृदयरोग आदि का आभास उन्हें 40 की उम्र के बाद होता है। डिनर के 20 मिनट बाद 20 मिनट की वॉक, कई रोगों से बचाती है।
पाचन क्रिया तेज होकर एसिडिटी व कब्ज की शिकायत नहीं होती
भोजन के बाद हमारे शरीर में गैस्ट्रिक एसिड बनते हैं। भोजन के बाद घूमने से इनका प्रवाह बढ़ता है और पाचन क्रिया तेज होकर एसिडिटी व कब्ज की शिकायत नहीं होती।
सामान्य व्यक्ति के लिए 8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है
अनिद्रा का प्रमुख कारण है दफ्तर व घर पर स्क्रीन के सामने बैठने से आंखों पर दबाव। भोजन के बाद वॉक से रक्त प्रवाह बढ़कर तनाव घटता है। इससे गहरी नींद आती है। सामान्य व्यक्ति के लिए 8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है।
Published on:
25 May 2019 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
