scriptस्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी | Migrant Labourer Gave Birth A Child In Train On Bokaro Railway Station | Patrika News
बोकारो

स्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी

अन्य राज्यों में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों का घर आना अभी भी जारी है, (jharkhand news) इसी (bokaro news) बीच (Migrant Labourer Gave Birth A Child In Train On Bokaro Railway Station)…

बोकारोJun 02, 2020 / 04:02 pm

Prateek

स्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी​ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी

स्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी​ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी

बोकारो: coronavirus के बढ़ते फैलाव को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के बाद अन्य राज्यों में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों का घर आना अभी भी जारी है। इन मजदूरों को घर आने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि राज्य में इन्हें हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी का उदाहरण बोकारो रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें…झारखंड: Unlock 0.1 के दौरान क्या छूट मिली?, देखें यहां

तुरंत लिया फैसला, स्टेशन पर हो प्रसव…

एक महिला को स्टेशन पर प्रसव पीड़ा महसूस हुई। रेलवे प्रशासन तुरंत चौंकन्ना हो गया। बिना देरी किए डॉक्टरों की टीम ने स्टेशन पर ही महिला का प्रसव कराने की योजना बनाई। इसके लिए रेल की एक बोगी का इस्तेमाल किया गया। महिला को रेल के डिब्बे में ले जाया गया। पूरी बोगी अस्पताल में तब्दील हो गई। डॉक्टरों ने पीपीई कीट पहनकर पूरी सुरक्षा के साथ महिला का प्रसव कराया। सिमडेगा की इस महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें

CRPF के जवानों ने पेश की मिसाल, जो मारने को दाग रहा था गोलियां उसकी यूं बचाई जान

जताया आभार…

स्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी​ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी

बेहतर इलाज के लिए मां और बच्चे को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां दोनों की देखभाल की जा रही है। दोनों की हालत सामान्य होने के बाद प्रशासन की ओर से इन्हें घर भिजवाने की व्यवस्था भी की जाएगी। महिला ने डॉक्टरों की टीम और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

चंद्रग्रहण का काउंटडाउन शुरु: तीन दिन बाद 5 जून को ये ग्रहण कोरोना संक्रमण पर लगाएगा रोक या फैलाएगा, जानिये यहां

श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई थी वापस…

स्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी​ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी

गौरतलब है कि केरल के एर्नाकुलम से चलकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उक्त ट्रेन में 1047 प्रवासी मजदूर व विद्यार्थी शामिल थे। इनमें से बोकारो जिले के 27 मजदूर थे।

Home / Bokaro / स्टेशन पर महिला मजदूर प्रसव पी ड़ा से छटपटाईं, ट्रेन की बोगी बनी लेबर रूम, गूंजी किलकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो