scriptकार्तिक आर्यन के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार | Patrika News
बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

कार्तिक आर्यन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऐश्वर्या शर्मा नाम की महिला से लगभग 82 लाख रूपए की ठगी हुई है। आइये आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

मुंबईJun 07, 2024 / 09:23 pm

Prateek Pandey

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan

इंडस्ट्री में आए दिन धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहते हैं। एक बार फिर कार्तिक आर्यन के नाम पर ऐसा ही मामला सामने आया है जहां ऐश्वर्या शर्मा से लाखों रूपए की ठगी की गई है। ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कैसे हुईं ऐश्वर्या ठगी का शिकार?

ऐश्वर्या शर्मा कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करना चाहती थीं। 2022 में उनकी मुलाकात कृष्ण कुमार राम विलास शर्मा से हुई थी जो प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच एजेंट का काम करता था। उसने ऐश्वर्या से कहा था कि वो ‘लव इन लंदन’ के लिए उनकी मुलाकात कार्तिक आर्यन से कराएगा। पैसे देने के बाद भी ऐश्वर्या कार्तिक से नहीं मिल पाईं। जब उन्होंने कई बार इस बारे में पूछा तो उन्हें सुनने को मिला कि कार्तिक अभी व्यस्त हैं। बाद में ऐश्वर्या को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस पर मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा फ्रॉड करने वाले के खिलाफ दिल्ली और चेन्नई में भी मामले दर्ज किए गये हैं। बताया जा रहा है कि शख्स अब पुलिस हिरासत में है। 
यह भी पढ़ें: एकता कपूर ने अपने 49वें जन्मदिन पर किए वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन

आपको बता दें कि कार्तिक अपनी मूवी ‘चंदू चैंपियन’ के प्रमोशन में बिजी हैं। 14 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो ‘भूल भुलैया 3’ में भी व्यस्त हैं। उनकी आखिरी मूवी ‘सत्य प्रेम की कथा’ थी। 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / कार्तिक आर्यन के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो